27/07/2024 8:50 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

आज है विश्व रेबीज दिवस जानिये आज का सम्पूर्ण इतिहास

[adsforwp id="60"]

 

28 सितंबर – आज का इतिहास

आज विश्व रेबीज दिवस

 

🎀 विश्व रेबीज दिवस रेबीज की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस फ्रांस के प्रसिद्ध रसायनज्ञ और सूक्ष्मजीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पूण्यतिथि के अवसर पर 28 सितंबर मनाया जाता है, जिन्होंने पहला रेबीज टीका विकसित विकसित किया था तथा रेबीज रोकथाम की नींव रखी। यह समुदायों, व्यक्तियों, गैर सरकारी संगठनों और सरकारों को एकीकृत करने तथा अपने कार्यों को सांझा करने का अवसर है।

28 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाये

💡 अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह द्वितीय ने 1837 में दिल्ली का शासन संभाला।

💡 चीन के ह्वांग-हो नदी में 1887 में आयी बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।

💡 इथोपिया ने 1923 में राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।

💡 अमेरिका ने 1928 में चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।

💡 इंडोनेशिया 1950 में संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।

💡 फ्रांस में 1958 में संविधान लागू हुआ।

💡 एतोमिया के जल पोत के 1994 में तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।

💡 अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 1997 में अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र मीर से जुड़ा।

💡 सिडनी ओलम्पिक में साल 2000 में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।

💡 अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 2001 में ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम प्रारम्भ किया।

💡 यान 2003 में रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।

💡 विश्व बैंक ने 2004 में भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

💡 जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने 2006 में शपथ ली।

💡 तालिबान ने 2006 में लादेन के जीवित होने की घोषणा की।

💡 फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने 2006 में लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।

💡 मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में 2007 में आये चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।

💡 नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने 2007 में विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।

💡 स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा 2009 में पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।

💡 मुख्यमंत्री मायावती ने 2011 में 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।

28 सितंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

💡 विश्व रेबीज दिवस

Leave a Reply