27/07/2024 8:08 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

अनेक विषयों को लेकर हुई अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक मढोड देवता मंदिर के प्रांगण में

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक मढोड देवता मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में अनेक विषयों को लेकर चर्चा हुई कि संविदा कर्मियों का वेतन समझौता,वेज बोर्ड कर्मचारियों का स्थानीय समझौता,पैकिंग प्लांट का वीडीए आदि अनेक लंबित मांगों पर चर्चा हुई। इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से खड़े रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कर्मचारी प्लांट की रीड की हड्डी होते हैं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय मजदूर संघ मजबूती के साथ खड़ा है। प्रेस सचिव गोविंद सिंह बिट्टू ने बताया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए अंबुजा प्रबंधन के साथ वार्ता के लिए प्रयास जारी रहेगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष टेकचंद,महामंत्री नरेश कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपलाल,सचिव नरेंद्र,उप कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा के इलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply