27/07/2024 8:46 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

31 अक्टूबर – आज का इतिहास

आज राष्ट्रीय एकता दिवस

 

👬 भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनके जनमतिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस में मनाया जाता है। इसका आरम्भ भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सन 2014 में किया।

31 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎇 मार्टीन लूथर ने 1517 में विटेनवर्ग चर्च के द्वार पर अपनी 95 आपत्तियाँ चिपकाई।

🎇 फिलीस्तीन के साफेद में 1759 को भूकंप से 100 लोग मारे गये।

🎇 नेवादा 1864 को अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

🎇 अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन 1905 में हुआ।

🎇 चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में 1908 को समापन।

🎇 ब्रिटेन तथा फ्रांस ने 1914 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

🎇 मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने 1920 में पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।

🎇 बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण 1953 में शुरू हुआ।

🎇 स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने 1956 को मिस्र पर बमबारी शुरू की।

🎇 सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर 1959 में हस्ताक्षर किये।

🎇 बंगाल की खाड़ी में 1960 को आए चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।

🎇 भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने 1966 में पनामा नहर को तैरकर पार किया।

🎇 ईरान में 1978 को तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।

🎇 यमन ने 1978 में अपना संविधान अंगीकार किया।

🎇 पोप जाॅन पॉल 1982 में द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

🎇 तुर्गत ओजल 1989 में तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।

🎇 रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की 1996 में मंजूरी मिली।

🎇 हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने 2003 में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।

🎇 मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत 2003 में हुआ।

🎇 फालुजा में अमेरिका ने 2004 को हवाई हमला किया।

🎇 फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर 2005 में सहमत।

🎇 रूस को 2005 में वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह।

🎇 चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर 2005 में सहमत।

🎇 श्रीलंका सरकार ने 2006 में तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

🎇 देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने 2008 में मंज़ूरी दी।

🎇 रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में 2015 को दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।

31 अक्टूबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎇 राष्ट्रीय एकता दिवस

🎇 विश्व बचत दिवस

Leave a Reply