27/07/2024 9:54 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए अपना शनिवार का राशिफल

[adsforwp id="60"]

 

आज के लिए राशिफल (18-11-2023)

मेष
18-11-2023

आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। घर और ऑफिस में किए जाने वाले बदलावों से आप सहमत हो सकते हैं। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। पैसों की बात करें तो आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

वृष
18-11-2023

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

—————————————

मिथुन
18-11-2023

दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद लेंगे। परिवार में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

कर्क
18-11-2023

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर जो कठिनाई आ रही है उसे दूर करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सोचे हुए पुराने काम शुरू करें, फायदा हो सकता है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

सिंह
18-11-2023

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। भाई से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

—————————————

कन्या
18-11-2023

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

तुला
18-11-2023

अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रहेगा। नए भवन, वाहन का सुख मिल सकता है। नए संपर्क लाभ के अवसर पैदा करेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभकारी रहेगी। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा। आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

—————————————

वृश्चिक
18-11-2023

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान हो जाएगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

—————————————

धनु
18-11-2023

किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

—————————————

मकर
18-11-2023

अगर आज आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। लेन-देन में सावधानी रखें। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होगे। आज व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। आज वैवाहिक जीवन में तनाव न आने दें। किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

—————————————

कुंभ
18-11-2023

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। आज यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होगी, तो उसमें परिवार के सभी सदस्य आगे आकर खड़े होंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता बनी रहेगी और आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, बिजनेस के लिए भी अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा अथवा किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

—————————————

मीन
18-11-2023

किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रा आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा रंग

Leave a Reply