27/07/2024 8:12 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

18 नवंबर – आज का इतिहास

आज प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

 

🥣 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार में बहुत विश्वास था। 18 नवंबर 1945 को उन्होंने ऑल इंडिया नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की थी। इसलिए देश में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य दवा रहित प्रणाली के माध्यम से सकारात्मक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, जिसे प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है।

18 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🎀 महाराजा जय सिंह द्वितीय ने 1727 में जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

🎀 फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच 1738 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

🎀 हॉलैंड और बेल्जियम के बीच 1833 में जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर।

🎀 पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने 1772 में गद्दी संभाली।

🎀 अमेरिका ने 1909 में निकारागुआ पर हमला किया।

🎀 उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने 1918 में रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

🎀 तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को 1922 में खलीफा चुन लिया गया।

🎀 1928 में पहली बार वॉल्‍ट डिजनी कंपनी का मैस्‍कॉट स्‍टीमबोट विली नजर आया। जिसका नाम मिकी माउस पड़ गया।

🎀 बिहार की राजधानी पटना के पास 1948 में स्टीमर नारायणी दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

🎀 ब्रिटिश सेना ने 1951 में मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

🎀 मोरक्को ने 1956 में स्वतंत्रता हासिल की।

🎀 आईएनएस विराट को 1959 में ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

🎀 अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने 1963 में पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।

🎀 बाघ को 1972 में राष्ट्रीय पशु चुना गया।

🎀 दक्षिणी अमरीका के गयाना शहर में 1978 में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी।

🎀 सन 1989 में आज ही के दिन लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

🎀 चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को 1991 में इस्लामी चरमपंथियों ने आज ही के दिन रिहा कर दिया।

🎀 संयुक्त राष्ट्र ने 1994 में फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

🎀 श्वार्जेनेगर ने 2003 में कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।

🎀 प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 2005 में श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।

🎀 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2013 में मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

🎀 भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब।

18 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🎀 प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

Leave a Reply