27/07/2024 9:51 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

इतिहास के पन्नो से

[adsforwp id="60"]

 

26 नवंबर – आज का इतिहास

आज राष्ट्रीय संविधान दिवस

 

🎉 राष्ट्रीय संविधान दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नवम्बर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था, जो 26 जनवरी, 1950 को प्रभाव में आया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। वह भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्हें मजबूत और एकजुट भारत के लिए जाना जाता है।

26 नवंबर की ऐतिहासिक घटनाये

🍬 सन 1885 में पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।

🍬 देश के श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का 1921 में जन्‍म में हुआ।

🍬 महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने 1932 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।

🍬 नेशनल कैडेट कोर की 1948 में स्थापना हुई।

🍬 देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान 1949 में अंगीकार किया गया।

🍬 आजाद भारत के संविधान पर 1949 में संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।

🍬 ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने 1953 में आज ही के दिन में देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए लाए गए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी।

🍬 भारत में 1960 में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।

🍬 लिस्बन में 1967 में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।

🍬 इराक एवं अमेरिका ने 1984 में कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।

🍬 ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने 1990 में ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।

🍬 सन 1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।

🍬 मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा (7 नवम्बर); संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में आयल फ़ॉर फ़ुड डील प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

🍬 पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने 1997 में मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।

🍬 बीबीसी के 2002 में सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।

🍬 इराक में 2006 में हुए बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।

🍬 भारत के मुंबई नगर में 2008 में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया।

🍬 मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।

🍬 सीरिया में 2012 में हुए हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।

26 नवंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🍬 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

🍬 विधि दिवस

🍬 राष्ट्रीय संविधान दिवस / समविभाग दिवस

🍬 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

 

Leave a Reply