27/07/2024 8:22 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

संजय अवस्थी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल में खुशी की लहर।

[adsforwp id="60"]

मुख्य संसदीय सचिव एवं अर्की के विधायक संजय अवस्थी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लॉक कांग्रेस  सेवादल में खुशी की लहर है । अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी के हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लाक कांग्रेस सेवादल कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश ने मुख्य संसदीय सचिव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अर्की और सेवादल के कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे तथा संजय अवस्थी की हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति उनकी संगठन में कड़ी मेहनत और निष्ठावान से कार्य को देखते हुए इस पद पर सुशोभित किया है। ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश  ने अवस्थी की नियुक्ति पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन, राहुल गांधी, राजीव शुक्ला मुख्यमंत्री एवं समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply