27/07/2024 9:57 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

अर्की विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा का दामन थामा

बधाई
[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक (ब्यूरो) अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन थामा लिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व भाजपा सोलन जिला के अध्यक्ष रत्न सिंह पाल  भी उपस्थित थे। राजेन्द्र ठाकुर के भाजपा में शामिल होने से अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में भाजपा का वोट भी बढ़ेगा। बता दें की निर्दलीय राजिंद्र ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनावो में 26,075 वोट पड़े , कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,897 वोट और भाजपा के उम्मीदवार गोविंद राम शर्मा को 13,444 वोट मिले थे। जबकि निर्दलीय राजेन्द्र ठाकुर इस चुनाव बड़े कम मार्जन से हारे वो दूसरे स्थान पर रहे थे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा ठाकुर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। निश्चित रूप से अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को इनकी सदस्यता से बल मिलेगा। इस मौके पर अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर पूर्व अध्यक्ष डीके शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, पूर्व प्रधान परविंदर व अन्य भाजपा पार्टी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply