अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
चिलचिलाती गर्मी व दिन प्रतिदिन बढ़ते उष्ण तापमान में जनजीवन वीरान से नजर आता है।बाज़ार में जंहा कोई ग्राहक नजर नही आता,तो वन्ही उष्ण तापमान का असर पेयजल स्त्रोतों पर भी पड़ने लगा है।इस चिलचिलाती गर्मी में आज शिव गुफा समिति के सदस्यों द्वारा शिव घाटी कुनिहार में मीठे पानी की छबील लगा कर यंहा से गुजरने वाले हर राहगीर ,गाडियो व बसों के मुसाफिरों को मीठा शरबत पिला कर गर्मी से निजात दिलाई।समिति उपाध्यक्ष ऋतु ठाकुर सहित अन्य समिति सदस्यों ने इस पुण्य कार्य को महादेव की प्रेरणा से किया।
![](https://i0.wp.com/arkiaajtak.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0017.jpg?fit=300%2C135&ssl=1)