27/07/2024 9:16 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

प्रदेश महासंघ की कार्यकारिणी का 3 वर्षों के लिए किया गया गठन।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक(ब्यूरो)

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मानंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार मेहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि राष्ट्रीय पेंशनर्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा विशेष अतिथि रहे। बैठक में प्रदेश के 8 जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों महासंघ के सभी पदाधिकारियों और संघ की सहयोगी हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बलरामपुरी परिवहन समस्या समाधान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित अखिल भारतीय सर्व पेंशनर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष शरण दास शर्मा हिमाचल विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवराज शर्मा शिक्षक महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह राणा सहित 200 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। प्रदेश महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बताया की इस राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर सरकार द्वारा अभी तक उसे स्वीकार न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। सभी ने सरकार से संघ की प्रमुख मांगों को अति शीघ्र स्वीकार करे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश में कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन करने राज्य स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करने 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोड़े जाने पथ परिवहन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सभी बकाया राशि का भुगतान की करने और मासिक पेंशन का स्थाई समाधान किए जाने वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के नए वेतनमान निर्धारण करने और सभी की बकाया दे राशि के भुगतान किए जाने की मांग की गई। विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में यूजीसी के स्केल शीघ्र दिए जाने की भी मांग की गई। मुख्य अतिथि विधायक अरुण मेहरा ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों को आश्वस्त किया की उनकी प्रमुख मांगों के लिए शीघ्र ही सरकार से वार्ता करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात हुई है और मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों की सभी उचित मांगों को सरकार द्वारा शीघ्र पूरा किए जाने का आश्वासन दिया है। बैठक के बाद प्रदेश महासंघ की कार्यकारिणी का आगामी 3 वर्षों के लिए गठन किया गया जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद महामंत्री इंद्रपाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर डीके सोनी व उपाध्यक्ष किशोरी लाल बलवीर जावकर जितेंद्र मोहन तथा वित्त सचिव जगदीश चंद मुख्य सलाहकार बलरामपुरी सलाहकार प्रेम व्यास बनाए गए जबकि विनोद संख्यान सुभाष जोशी विद्यासागर पुरुषोत्तम धाकड़ केसी शर्मा संसार चंद प्रकाश चौधरी चरणदास शर्मा कमल देव कौशल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।

Leave a Reply