27/07/2024 9:37 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

दाड़ला के छामला में घर के अंदर बिस्तर पर फन फैलाए सांप से सहमे लोग

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक

दाड़लाघाट,25 अगस्त(ब्यूरो):-

छामला के निवासी जयप्रकाश के घर मे मंगलवार रात्रि एक सांप घर मे घूस गया। सांप देखने से ऐसा लग रहा था कि ये दुनिया सबसे खतरनाक कोबरा सांप है जो घर के बिस्तरे में फन फैलाए बैठा था। इस सांप को बिस्तर पर बैठा देखने से घर मे रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास के पड़ोस में भी दहशत का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सांप घर के कमरे में एक बिस्तर पर फन फैलाए बैठा था । उन्होंने बताया कि ये किंग कोबरा देखकर ही काफी खतरनाक लग रहा था। और जैसे यह फन फैलाए बैठा है तो हर कोई सहम जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बडी हिम्मत दिखाते हुए इस कोबरा सांप को पकड़ लिया और फिर उसे जंगल मे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

Leave a Reply