Month: January 2025

  • आस्था कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन कुनिहार में फ्रेशर पार्टी व नव वर्ष स्वागत समारोह का हुआ आयोजन ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    आस्था कालेज ऑफ एजुकेशन (बीएड कालेज) कुनिहार में फ्रेशर पार्टी व नववर्ष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित इस समारोह में संस्थान की प्रधानाचार्या किरण बाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वंदन के साथ किया गया।
    कालेज प्रवक्त जयपाल सिंह ने बताया कि बताया कि कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया था। उन्होंने बताया कि इसमें प्रथम चरण का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग रही। इसमें सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। इस दौरान कमलदीप को मिस्टर व तनवी को मिस फ्रेशर चुना गया। जबकि रितिक और वंदना को फस्र्ट रनरअप, संजय को मिस्टर पर्सनेलिटी और कुसुम को मिस परसोना चुना गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रशिक्षुओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। जिसमें रोहित एवं ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना, आकृति एवं ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नृत्य, खुशबू एवं ग्रुप द्वारा भांगड़ा, कृतिका एवं ग्रुप द्वारा नाटी, पंकज एवं ग्रुप द्वारा लेजी नृत्य, तनवी एवं ग्रुप द्वारा पंजाबी नृत्य, सिमरन एवं ग्रुप द्वारा बॉलीवुड नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा आरची, आरती, दीपा व पायल द्वारा एकल नृतय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कालेज प्रधानाचार्या व मुख्यातिथि किरण बाला ने सभी प्रशिक्षुओं और अध्यापकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रवक्ता सीएल भारद्वाज, अमिता, शिवानी, पूजा, राजन, आशा व लवली भी मौजूद रहे।

  • नशे से दूर रहना है तो जानने होंगे उसके उपयोग से होने वाले खतरे

    ब्यूरो

    सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई राष्ट्रीय सक्रिय अधिकारी, सुरेंद्र कुमार ने यह संदेश दिया है कि नशीली दवाओं का सेवन हमारे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने लोगों को नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक करने और नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया है। उन्हीने कहा कि हमें अपने समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। हमें नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक रहना चाहिए और अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिन्हें नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जानना हो ओरसमज को नशे से दूर रहने के लिए कैसे प्रेरित करना है वो उनके संपर्क नंबर 8219192122 पर संपर्क कर सकते है

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    10-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। आपके खर्चों में कमी आएगी और अटका धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। लव लाइफ में सुखद समय रहेगा, पार्टनर के लिए कुछ दिखावा कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है, लेकिन कामकाज में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोशिश रंग लाएगी और अच्छे काम का कोई बड़ा फल मिल सकता है।

    शुभ दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    शुभ रंग : हल्का नीला

    वृष
    10-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि का दिन आज अच्छा हो सकता है। धन का निवेश करने से बचें क्योंकि आपके खर्चे बढ़ेंगे तो स्थिति से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा, जिससे काम भी आसानी से बन जाएंगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से कार्यों में सफलता मिलेगी। सर्द मौसम में सेहत का ध्यान रखें। परिवार में किसी व्यक्ति की खास देखभाल पर ध्यान देंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियों से भरा रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    10-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग से आपके काम भी पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों को करने से सम्मान के रूप में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती पर खुलकर पैसा खर्च करेंगे। लव लाइफ में किसी बात पर कुछ तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ठंड में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    कर्क
    10-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि वालों का दिन आज अनुकूल साबित होगा, भाग्य का साथ मिलेगा। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों के प्रॉजेक्ट्स से अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कारोबार आगे बढ़ सकता है और नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। किसी पुराने वाहन को बेचकर धन कमाने के बारे में सोच सकते हैं। बेवजह के घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। घर का जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन में तनाव की लकीर देखने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    सिंह
    10-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि वालों का दिन आज मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं तो कुछ काम बन भी जाएंगे। व्यापार के सिलसिले में आपकी योजनाओं से अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेश में रहने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। घरेलू जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं, रिश्तों को ध्यान में रखते हुए समझदारी से काम लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और लव लाइफ में भी दिक्कत बढ़ सकती हैं, सोच समझकर कोई निर्णय लें। पारिवारिक वातावरण शांति भरा रहेगा और उनके सहयोग से विरोधियों पर हावी रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कन्या
    10-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि वालों का दिन आज महत्वपूर्ण रहेगा। ठंडे मौसम की वजह से आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। इनकम में कमी आएगी और कुछ जरूरी खर्चे भी बढ़ सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलेगा। लव लाइफ में तनाव बढ़ने की आशंका है, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्यार भरा रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    10-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के कुछ जरूरी काम बन जाने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अच्छे फायदे के सौदे से अच्छा मुनाफा भी मिलेगा। परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकता है, इसलिए शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने का प्रयास करें। लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। पारिवारिक वजहों से गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। चिंताएं बढ़ सकती हैं, जिससे बीपी भी बढ़ सकता है, इसलिए खुद को अकेला न रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    वृश्चिक
    10-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और कोई नया काम भी हाथ में ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिससे आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ें। गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, जिस वजह से फोन पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल है, लेकिन यात्रा टालना ही बेहतर होगा। मित्रों से किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें और बातचीत से मामले को सुलझाएं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    धनु
    10-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वालों का दिन आज अनुकूल रहने का संकेत मिल रहा है। लव लाइफ को खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और पार्टनर के लिए कोई अच्छी ड्रेस ला सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। गृहस्थ जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। अपनी तेज बुद्धि की वजह से कारोबार में चमक लाने वाला कोई सौदा पकड़ सकते हैं, जिसमें भाइयों का भी सहयोग मिलेगा। खानपान पर ध्यान देंगे तो सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    मकर
    10-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। मित्रों से अनबन की स्थिति बन सकती है, इसलिए क्रोध और स्वयं पर नियंत्रण रखें, मामले को आगे बढ़ाने से नुकसान होगा। किसी बात को लेकर मन में दुविधा रहेगी, उसके समाधान के लिए किसी करीबी से चर्चा कर सकते हैं। आपके सामाजिक कार्यों से परिवार का सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में खुशियों का मौसम रहेगा। शादीशुदा जातक आज कहीं बाहर खाना खाने जा सकते हैं। खर्चों पर भी ध्यान देना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कुंभ
    10-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि वालों का दिन आज अच्छा रहेगा, लेकिन सर्द मौसम की वजह से स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट दर्द, एसिडिटी और ऐंठन भी परेशान कर सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। व्यापार में अधिक प्रयास से सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन प्यार भरा रहेगा और जीवनसाथी भी आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। लव लाइफ वाले अपने पार्टनर के साथ खुशी-खुशी कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: चंदन रंग

    मीन
    10-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि वालों का दिन आज बेहद अनुकूल रहने वाला है और आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आप में जबरदस्त आत्मविश्वास रहेगा, जो कुछ नया करने की प्रेरणा देगा। नौकरी पेशा जातकों के प्रभाव में वृद्धि होगी। आज आप भविष्य के लिए किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं। लव लाइफ वालों को पार्टनर से झगड़ने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से रिश्ते में दरार आ सकती है। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन सहयोगियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

  • बजीवन सड़क की हालत देखो सरकार, लोगो को है सुविधा की दरकार

    अर्की

    पूर्व भाजपा महामंत्री अर्की विधानसभा क्षेत्र के मस्त राम शर्मा ने प्रेस को दिए बयान में कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में बजीवन गांव एक पिछड़ा क्षेत्र है यहां एक प्राथमिक पाठशाला के अलावा अन्य सुविधा सरकार द्वारा नहीं दी गई है | ग्राम चुनाड़ से इस ग्राम के लिए एक सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है जो की काफी समय से धन उपलब्ध न होने के कारण अधूरा पड़ा है | प्रदेश में भाजपा सरकार गठन पर इस सड़क को सरकारी अधिकार मे लिया गया था तथा इसका एस्टीमेट बनवाकर सरकार से स्वीकृति भी प्राप्त हो गई थी तथा कार्य शुरू कर दिया गया था | इस सड़क के दोनों किनारो से दो ठेकेदारों द्वारा इसे पक्का करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया था | एक किलोमीटर लंबाई में नीचे से सॉलिंग कराई गई थी तथा दूसरे सिरे पर भारी डंगे लगाकर पुलिया बनाने का कार्य शुरू होना था परंतु इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ जाने से मजदूरों को काम बंद कर देना पड़ा और उसके बाद अब यह कार्य बंद ही पड़ा है | जुलाई 2020 को स्थानीय अधिकारियों ने प्रदेश के उच्च अधिकारियों से और धन की मांग की थी | यह सड़क पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में डालकर बजट का प्रावधान भी किया था और कार्य शुरू कर दिया गया था | अधिकारियों को आदेश दिया गए थे कि इस सड़क को शीघ्रता से पक्का करें धन की व्यवस्था सरकार करेगी | परंतु दुर्भाग्य वश कोरोना महामारी के फैल जाने के कारण काम बंद कर देना पड़ा था और इसी बीच विधानसभा चुनाव हो जाने के कारण सरकार ही बदल गई थी और कार्य पूर्ण नहीं हो सका | सरकार से विशेष तौर पर वर्तमान विधायक संजय अवस्थी से अनुरोध किया कि इस सड़क को शीघ्रता से पक्का करवाने की कृपा करेँ।

  • मानव कल्याण समिति अर्की अपना वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह करेगी आयोजित,करेगी प्रतिभाओं को स्मानित

    अर्की

    मानव कल्याण समिति अर्की शीघ्र ही अपना वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इस संदर्भ में प्रतिभा चयन कमेटी की विशेष बैठक सलाहकार एवं पूर्वप्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    सचिव राजेश कपाटिया ने जानकारी दी कि बैठक में मेघावी विद्यार्थियों की सूची को अन्तिम रूप दिया गया। इस वर्ष सरकारी स्कूलों में तहसील स्तर पर सत्र 2023-24 में जमा दो की परीक्षा में प्रथम स्थान के लिए अर्की स्कूल की ईशा 483 अंक, द्वितीय स्थान के लिए चंडी के गौरव शर्मा 481 अंक व तृतीय स्थान के लिए दाड़लाघाट की छात्राओं नेहा व भारती 478 अंक तथा इसी तरह मैट्रिक परीक्षा में चंडी स्कूल से राहुल 691 अंक, पंजल स्कूल से भारती 674 अंक व भूमती के मयंक 673 अंक को पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
    समिति के प्रथम सचिव रहे स्व० भवेशीराज शर्मा की पुण्य स्मृति में आशा शर्मा द्वारा छात्राओं के लिए घोषित ‘बी०आर०शर्मा मैमोरियल पुरस्कार’ के लिए जमा दो वर्ग में चंडी की मीनाक्षी 477 अंक, मांगू की राशि 476 अंक तथा मैट्रिक वर्ग में कुनिहार की आंचल 668 अंक व धुन्दन की हिमाक्षी 667 अंक को नामित किया गया है। कमेटी के संयोजक ओम प्रकाश शर्मा बताया कि इस सम्बन्ध में दावे व आपत्तियां 20 जनवरी तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
    ज्ञात हो कि समिति हर वर्ष यह समारोह आयोजित करती है जिसमें अर्की क्षेत्र की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली विभूतियों के अतिरिक्त क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाओं में तहसील स्तर पर प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है।
    प्रैस सचिव रोहित शर्मा ने जानकारी दी कि इस बार इस समारोह में बातल निवासी, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त पुष्पेंद्र कौशिक, मोहल गांव के जानेमाने मूर्तिकार जगत राम व कोलका के स्वर्ण पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी कुलवंत सिंह को सम्मानित करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। सभी प्रतिभाओं व समिति को सहयोग करने वाले सभी प्रबुद्धजनों को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

  • चोकर वाले आटे के 5 फायदे जानकर आटे से चोकर अलग करना भूल जाएंगे

    आज का आयुर्वेदिक नुस्खा

    शोधकर्ताओं के अनुसार चोकर खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।
    यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।
    फाइबर से भरपूर होने के कारण चोकर युक्त आटे का प्रयोग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर कब्ज की समस्या में भी लाभकारी होता है। यह आंतों में जमा मल भी निकालने में मदद करता है।
    चोकर युक्त आटे का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है, अत: मोटापे एवं हार्ट के मरीजों के लिए चोकर युक्त आटे का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है।
    वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए तो यह एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपके बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होता है

  • वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन l

    पवन कुमार
    वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया l जिसमें हिमाचल प्रदेश गृह सुरक्षा विभाग एवं अग्नि शमन विभाग की ओर से बीएड, डीएलएड के प्रशिक्षुओं एवं वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं कृत्रिमीक आपदा के समय किस प्रकार से अपने आप को सुरक्षित रखना है, व जान माल के नुकसान को कैसे हम कम से कम कर सकते हैं ,के बारे में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी इस जन चेतना व्याख्यान एवं मॉकड्रिल के माध्यम से दी गई l उन्होंने कालेज के बहुउद्देशीय सभागार में अपने व्याख्यान के माध्यम से भी इस विषय पर विस्तृत सैद्धांतिक जानकारी दी l उसके पश्चात कॉलेज प्रांगण में मॉक ड्रिल प्रस्तुत की गई ,जिसके द्वारा आपदा प्रबंधन की व्यवहारिक सूक्ष्म जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई l इस जन चेतना कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कॉलेज डीएलएड के विभागाध्यक्ष हीरा दत शर्मा ने बताया कि हिमाचल गृह सुरक्षा विभाग कुठार के कंपनी कमांडर रामकृष्ण ठाकुर एवं अग्नि शमन विभाग कुठार के प्रभारी अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों को विस्तार से इस प्रकार की आपदाओं का सामना करने के अलावा अपने को सुरक्षित रखते हुए किस प्रकार से बचाव कार्य को अंजाम दिया जाए , उसके बारे में रचनात्मक व व्यवहारिक जानकारी प्रदान की l साथ ही उन्होंने अग्निशमन यंत्रों का कैसे सुरक्षित प्रयोग आपदा के समय में करना चाहिए ,के बारे में भी व्यवहारिक जानकारी मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदान की l इस अवसर पर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा , कॉलेज एवं स्कूल के स्टाफ ने विभाग से आए हुए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया और भविष्य में इस प्रकार की मॉक ड्रिल को समय-समय पर व्यावहारिक रूप प्रदान करने का आग्रह किया l इस अवसर पर फायरमैन मनोज कुमार ,प्लाटून कमांडर महेंद्र कुमार , गृह रक्षक भूपेंद्र कुमार एवं विजेंद्र कुमार के , कॉलेज एवं स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ-साथ वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी , बीएड और डीएलएड के समस्त प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

  • चंडी (अर्की) विद्यालय ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत करवाया साइंस क्विज व मेंटरिंग।

    अर्की

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ला घाट के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा के द्वारा एलिमेंट्री कक्षाओं की मेंटरिंग करवाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को आई. टी. आई. के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कोर्सेज के बारे में बताया जो उनके जीवन कौशल को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने विस्तार से स्किल को अपनाने पर बल दिया ताकि आने वाले भविष्य में बच्चे अपना जीवन यापन स्वयं कर सके। आज ही राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत साइंस व मेथ क्लब द्वारा एलीमेंट्री कक्षाओं (छठी से आठवीं) के लिए साइंस क्विज का भी आयोजन किया । जिसका संचालन टीजीटी मेडिकल उपेंद्र पाल ने किया। इस क्विज में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। इस क्विज में टीम ए मनीष, हितेश व मयंक ने प्रथम स्थान। टीम जी के रक्षम, मोहित और करण ने द्वितीय। टीम डी के ध्रुव, तन्वी व प्रियान्जल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व क्विज में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को ईनाम भी बांटे। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लेने और तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • विनोद सुल्तानपुरी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट

    पवन कुमार
    कसौली विधानसभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कसौली के विभिन्न विकासात्मक मसलों को लेकर आज नई दिल्ली में माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की और कसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। जिसमे विशेष रूप  विषयों पर चर्चा की CRIF के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग से परवाणु शहर तक संपर्क मार्ग का निर्माण। इस संपर्क मार्ग से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा, ESI अस्पताल को यातायात, व्यापार में वृद्धि, व समय की बचत होगी जोहड़जी से मल्लाह सड़क के बारे विस्तृत चर्चा की जिससे की स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
    कसौली विधानसभा के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी का धन्यवाद किया और कहा की जिन्होंने मुझे अपना क़ीमती समय दिया व आश्वस्त किया के इस पर अवश्य विचार करेंगे।

    1. कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें आज का सम्पूर्ण राशिफ़ल

      राशिफल (भार्गव)

      मेष
      09-01-2025

      ♈ मेष :

      आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। कोई महंगी वस्तु खरीदने का मन हो सकता है। घर में विवाह और कुछ आयोजनों पर चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी के साथ रोमांटिक बातें बहुत सोच-समझकर करें। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास और भरोसा बनाए रखने की जरूरत है, कुछ भी अपने साथी से छिपाने की गलती न करें। अगर आपने किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने का मन बनाया है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। जिन युवाओं ने नई नौकरी के लिए आवेदन उन्हें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

      शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

      भाग्यशाली अंक: 5

      शुभ रंग : हरा

      वृष
      09-01-2025

      ♉ वृषभ :

      वृषभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बड़ा ही मंगलकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके बिगड़े काम फिर से बनने लगेंगे। कुछ आदतों में सुधार करने से आपका दिन बेहतर बनेगा।। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम पर रह सकता है, प्रेमी के साथ आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। जो लोग खाने-पीने की चीजों का कारोबार करते हैं उन्हें आज अच्छा मुनाफा होगा। ब्लड प्रेशर और मधुमेह वाले लोग अपना विशेष ख्याल रखें।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 7

      भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

      मिथुन
      09-01-2025

      ♊ मिथुन :

      मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं आपके अंदर काम के प्रति अरुचि का भाव बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि जो आप दूसरों को सिखाते हैं, उसे अपने जीवन में भी अपनाने का प्रयास करें इससे आपको फायदा मिलेगा। आपको किसी के राज के बारे में पता चल सकता है। अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने कागजी काम बहुत सावधानी से पूरा करने की जरूरत है।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 5

      भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

      कर्क
      09-01-2025

      ♋ कर्क :

      कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका शांति और सौहार्द पूर्वक बीत सकता है। आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंध के मामले में आज आप अति उत्साहित रहेंगे, आप अपने संबंध को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज धन वृद्धि का रास्ता तलाश रहे लोगों को काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद है।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 6

      भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

      सिंह
      09-01-2025

      ♌ सिंह :

      सिंह राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज परिवार और परिचितों से सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आपका कोई जरूरी काम भी पूरा हो जाएगा। आज सिंह राशि की महिलाओं का परिवार में प्रभाव बढेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज वाहन खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन मिलेगा और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 3

      भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

      कन्या
      09-01-2025

      ♍ कन्या :

      कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि, आज व्यक्तित्व को निखारने के लिए बहुत अच्छा दिन है। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय होंगे जिससे जनसंपर्क आपका मजबूत होगा। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके मन में घूम सकती हैं। किसी पुरानी बातों को सोचकर मन में कई तरह के विचार आएंगे। प्यार के मामले में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा, संयम से काम लेना चाहिए। आज आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। आज व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 7

      भाग्यशाली रंग: पीला रंग

      तुला
      09-01-2025

      ♎ तुला

      आज तुला राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। आपको आज अपनी कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि आज आप आज सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें। आप खुद आगे बढकर अवसर का निर्माण करें और उससे लाभ उठाने का प्रयास करें। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को आज हर दिन से ज्यादा मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यवसाय में कोई निर्णय लेते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन मकान का सौदे करने में जल्दबाजी न करें।

      भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 6

      भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

      वृश्चिक
      09-01-2025

      ♏ वृश्चिक :

      सितारे कहते हैं कि आज वृश्चिक राशि के जातकों की कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। व्यक्तिगत कार्यों की अपेक्षा व्यवहारिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी गलतियों में सुधार लाएं और गलत लोगों से दूरी बना लें नहीं तो आगे परेशानी हो सकीत है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से पार्टनर का मन मोह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखना ही बेहतर होगा, अगर आप प्यार नया है तो इसे अभी गुप्त ही रखें। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक डील मिलेगी। बिजनस में आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आज कुछ जिम्मेदारी वाले काम भी आपके सामने आ सकते हैं।

      भाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 9

      भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

      धनु
      09-01-2025

      ♐ धनु :

      धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा लोग आपकी बातों और व्यवहार से प्रभावित होंगे। आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आपके जीवन में आज कुछ नए बदलाव भी होंगे। किसी समस्या का समाधान अपनों के सहयोग से होगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा, प्रय़ास करें। बिजनस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 5

      भाग्यशाली रंग: लाल रंग

      मकर
      09-01-2025

      ♑ मकर :

      मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज किसी के लिए आगे बढ़कर कुछ करना पड़ सकता है। अपनी चाहतों को आज दूसरों की खुशी के लिए त्यागना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत से मन का बोझ हल्का हो सकता है। जिन लोगों की शादी में परेशानी और बाधा आ रही है उनकी परेशानी दूर होगी। दांपत्य जीवन में खर्चे बढ़ने की संभावना है। लव लाइफ में आपका उत्साह कम हो सकता है। हनुमानजी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कारोबार से संबंधित लोन लेने की इच्छा है तो वह पूरी हो सकती है।

      भाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 8

      भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

      कुंभ
      09-01-2025

      ♒ कुंभ :

      कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आप आज अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों से बहुत ज्यादा मिलना और बातचीत करना आपको अच्छा नहीं लगेगा। अगर लाइफ में कुछ उलझन और परेशानी चल रही है तो आप आप उसे अपने मन में दबाए रहेंगे जिससे आप अंदर ही अंदर घुटते रहेंगे। लव लाइफ के मामले में बात करें तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

      भाग्यशाली संख्या: 9

      भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

      मीन
      09-01-2025

      ♓ मीन :

      आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपके लिए दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपका कोई भाई-बहन आपको आज खुशी दे सकता है। किसी निकट संबंधी से मेल मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। पुराना प्यार फिर से बहाल होने की संभावना है, रोमांस शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने की जरूरत है। यह आपके भविष्य को प्रतिबिंबित करने वाला है। आज आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 6

      भाग्यशाली रंग: हरा रंग