Month: December 2024

  • कली राम ठाकुर एवं श्दिला राम ठाकुर ने लिया राजकीय माध्यमिक विद्यालय जघून को गोद।

    कुनिहार
    आज वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं शिक्षा संवाद के दिवस पर राजकीय प्रारंभिक पाठशाला जघून को कली राम ठाकुर सेवानिवृत (आर्मी ) वर्तमान उप प्रधान ग्राम पंचायत जघून एवं दिला राम ठाकुर सेवानिवृत जल शक्ति विभाग ने गोद लिया । इस उपलक्ष्य पर इन्होंने घोषणा की कि प्रतिवर्ष A ग्रेड में उत्तीर्ण होने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को 500 रुपए प्रति छात्र पुरस्कार राशि दी जाएगी तथा B ग्रेड में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को भी पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे और विद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे। इस पर विद्यालय प्रभारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया और उनका धन्यवाद किया।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    31-12-2024

    ♈ मेष :

    आज साल का अंतिम दिन मेष राशि के बेहद शुभ लाभदायक रहेगा। जाते जाते साल 2024 आपको लाभ और खुशियों से आनंदित कर जाएगा। सितारे कहते हैं कि, आज वह दिन है जब आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ और प्रतिफल फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाएं शुरू करने की तैयारी की है तो वह भी आज पूरी होती नजर आ रही है। आज आपको अपने परिवार से ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। आज परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लेकिन सलाह है कि जोखिम से बचें।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    31-12-2024

    ♉ वृषभ :

    सितारे कहते हैं कि आज वृषभ राशि वालों को साल के अंतिम दिन संयम और धैर्य के साथ चलना चाहिए, अति उत्साह में जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। कोई ऐसी सूचना भी मिल सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वैसे करियर और कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। सलाह है कि किसी को भी ऐसा बात न बताएं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बने, भावनाओं भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेमी के संग रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    31-12-2024

    ♊ मिथुन :

    आज साल के अंतिम दिन मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक और कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य खुश रहेंगे और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी। लेकिन सलाह है कि क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करें नहीं तो परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। लाभ भी मिलेगा और उधार लेनदेन है तो उस पर भी काम करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    31-12-2024

    ♋ कर्क :

    आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि होगी। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए फलदायक रहेगी लेकिन कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला अनुभवी लोगों की सलाह से लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी प्रगति के रास्ते में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वो आपके दोस्तों के रूप में भी हो सकते हैं इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनसे सतर्क रहना होगा। खानपान में संयम रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    31-12-2024

    ♌ सिंह :

    साल के अंतिम दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि इस मामले में परेशानी होने की आशंका है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा, पार्टी और मौज मस्ती का भी आज आप आनंद लेंगें। वैसे आज आपको अपनी मां का भी खास ख्याल रखना होगा। यदि आज आप अपने परिवार के साथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो सभी पक्षों पर सही से पहले काम कर लें और सोच विचार लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    31-12-2024

    ♍ कन्या :

    साल 2024 का अंतिम दिन यानी आज का दिन कन्या राशि के लिए तनाव और परेशानी वाला रह सकता है। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मूड खराब हो सकता है लेकिन परिवार का सपोर्ट आपको बल प्रदान करेगा। अगर आपको यात्रा पर जाना है तो बहुत सावधानी से जाएं। परिवार में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। किसी मित्र या संबंधी के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    31-12-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के लिए आज साल का अंतिम दिन मिलाजुला रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे लेकिन अति उत्साह से आपको बचना होगा नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आप पार्टी और उत्सव का भी आनंद ले सकते हैं। रुचिकर खानपान का आयोजन होगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। लेकिन सलाह है कि आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उस काम के लिए पछताना पड़ सकता है। दिन खर्चीला रहेगा, बजट का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    31-12-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आप आज अपने व्यवसाय से संबंधित नई योजनाएं शुरू करते हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    31-12-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लिए आज सितारे साल के अंतिम दिन भाग्य का पिटारा खोले बैठे हैं। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अगर आज आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    31-12-2024

    ♑ मकर :

    साल के अंतिम दिन मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने बच्चों की संगति पर ध्यान देना होगा। उन्हें किसी भी बुरी संगत से बचाना होगा। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है, इसलिए आपको इन खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको किसी व्यक्ति की सलाह पर व्यापार में पैसा नहीं लगाना चाहिए और न तो किसी और मामले में ही धन खर्च करना चाहिए, नहीं तो यह आपके लिए जोखिम भरा फैसला होगा। व्यापार में आज आपको लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत है, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    31-12-2024

    ♒ कुंभ :

    आज के दिन कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज घर हो या कारोबार किसी भी विवाद में उलझने से बचना चाहिए नहीं तो आपको अनावश्यक मानसिक तनाव मिल सकता है। अगर आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको घर या कार्यस्थल पर कोई उपहार मिल सकता है। व्यापार में यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो सोच-विचार कर ही निर्णय लें। किसी के बहकावे में आकर लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनस कर रहे हैं तो आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय पार्टी और मौज मस्ती में बीतेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    31-12-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य आनंदित होंगे। आज साल के अंतिम दिन आपका कोई बड़ा काम करने का मन करेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह विचार करके ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आपको अपने कुछ अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन बचा पाएंगे। प्रॉपर्टी और निवेश के मामले में दिन लाभप्रद है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • बी एल स्कूल कुनिहार के जिगर तनवर राष्ट्रीय खेलों में करेगा हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व

    कुनिहा
    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार का छात्र जिगर तनवर राँची ( झारखंड )में U-14 राष्ट्रिय स्तर की खेलों हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेगा I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की जिगर का राष्ट्रिय स्तर अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता जो की राँची में आयोजित होने वाली शॉट पुट प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे I उन्होंने बताया की जिगर ने राज्य स्तर खेलों में शॉट पुट में सिल्वर मैडल हासिल किया था जिससे इसका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने जिगर और इनके अभिभावकों को राष्ट्रिय स्तर की खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाये दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की जिगर 31 दिसम्बर से 6 जनवरी तक रा० व्० मा ० विद्यालय चौकी ज्मवालन हमीरपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में भाग ले रहा हे I उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व् प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग से आयोजित राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन, प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन, महेंदर सिंह एडिपीओ प्रारम्भिक खेल जिला सोलन , शारीरिक शिक्षक अमर देव, अरुणा शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से ये बच्चे हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I विद्यालय प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका ने भी जिगर तंवर को राष्ट्रिय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व् शुभकामनाये दी I

  • राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एन एस एस शिविर का समापन समारोह

    दाड़लाघाट
    सोमवार को राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एन एस एस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह की मुख्यातिथि सह संयोजिका इग्नू डॉ रेणुका थपलियाल रही। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। एन एस एस प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया की इस शिविर में 31 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। सात दिवसीय शिविर में सभी स्वयंसेवियों को तीन समूहों में बांटा गया था। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और कोटला गांव में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी के साथ स्वयंसेवियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं द्वारा व्याख्यान भी दिया गए। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने स्वयंसेवियों के उत्साह को सराहते हुए सात दिवसीय एन एस एस शिविर के सफल समापन समारोह की बधाई दी। मुख्यातिथि डॉ रेणुका थपलियाल ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए एन एस एस मोटो “नॉट मी बट यू” की विस्तृत विवेचना करते हुए इसकी प्रासंगिकता बताई। इस अवसर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय के रेड क्रॉस क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय के रेड क्रॉस क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस की गतिविधियों को पोस्ट के माध्यम से दर्शाया। पोस्टर मेकिंग में पहला स्थान अपराजिता ठाकुर द्वितीय स्थान पर वनिशा शर्मा तथा तीसरे स्थान पर वंशिका शर्मा रही।
    यह प्रतियोगिता रेड क्रॉस क्लब प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार तथा डॉक्टर पारुल बेरी की देखरेख में आयोजित की गई।

    इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर मस्तराम ने कहा कि रेड क्रॉस सदैव नागरिकों की रक्षा के लिए आगे आता है तथा असहायों , रोगियों एवं बुजुर्गों की मदद के लिए तैयार रहता है।

  • ग्राम बजीवन में तेंदुए का आतंक,डर के साये में लोग

    अर्की 

    उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के ग्राम बजीवन में तेंदुए का आतंक फैला हुआ है l स्थानीय निवासी मस्तराम शर्मा गांव बजीवन ने बताया कि लगभग एक मास से चार तेन्दुओ ने ग्राम में भय पैदा कर दिया है l उनका कहना हर की यह तेंदुए लगभग 3-4 वर्ष से साथ लगते बियूली जंगल में रह रहे हैं। तथा दिन के समय भी यह खेतों व घासनियों में घूमते नजर आते हैं l साथ ही यह पालतू जानवरों व कुत्तों को अपना शिकार बना रहे हैं l उनका कहना है कि सबसे बड़ी समस्या स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में हो रही है l क्योकि ज्यादातर रास्ता जंगली है। और कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसलिए बच्चों के परिजन उन्हें स्कूल छोड़ने व लाने के लिए विवश है। वह। बच्चों को स्कूल अकेले नहीं भेज रहे हैं l उनके अनुसार यह तेंदुए सारी रात घरों के आसपास घूमते व दहाड़ते रहते हैं l
    मस्तराम शर्मा का कहना है कि स्थानीय लोगो द्वारा पहले भी वन विभाग व सरकार से इन्हें पकड़ने का अनुरोध किया गया था परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीँ की गयी थी l उन्होंने जनहित में पुनः वन विभाग व अन्य सरकारी अधिकारीयों से प्रार्थना है कि कोई हादसा हो उससे पूर्व ही इन्हें पकडा जाए l
    किशोरी भारद्वाज(रेंज अधिकारी अर्की ) सेबात करने पर उन्होंनेबताया की

    उन्हें आज ही ज्ञात हुआ है। तथा विभाग शीघ्र ही उचित कदम उठाएगा। साथ ही उन्होंने लोगो से आग्रह किया है कि जंगल मे व रात्रि के समय अकेले घर से ना निकले।यदि ज्यादा जरूरी हो तो पटाखे व डंडा व टोर्च साथ रखे।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    30-12-2024

    ♈ मेष :

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, मानसिक भटकाव का सामना करना होगा। शॉपिंग पर जा रहे हैं तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर खरीदारी करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में तेजी बनी रहेगी। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    शुभ दिशा : पश्चिम पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 1

    शुभ रंग : ग्रे

    वृष
    30-12-2024

    ♉ वृषभ :

    लव लाइफ के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं जिससे परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें। आज शाम आपकी अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात हो सकती है, मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    मिथुन
    30-12-2024

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के कुछ दोस्त भी उनके दुश्मन बनते नजर आएंगे, जिससे मानसिक रूप से परेशानी और कष्ट महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि भावुकता में फंसकर कोई काम न करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के बच्चों के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी मित्र और रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    कर्क
    30-12-2024

    ♋ कर्क :

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, मंदिर और तीर्थ यात्रा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। वैसे आज सितारे कहते हैं जोखिम वाले काम से बचें और यात्रा के दौरान सजग और सतर्क भी रहें। आपके लिए आज सलाह है कि बिना मांगे किसी की मदद न करें और अधिक न हों नहीं तो लोग आपकी सहृदयता को स्वार्थ समझ सकते हैं। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक और मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    सिंह
    30-12-2024

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज मनोरंजक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों और मित्रों के साथ पार्टी का प्लान कर सकते हैं। छोटे व्यापारी आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। छात्रों को वरिष्ठजनों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में चली आ रही परेशानी से राहत पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    कन्या
    30-12-2024

    ♍ कन्या :

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से चिंतित और परेशान होंगे। कोई जरूरी काम आज आपको टालना भी पड़ सकता है। आपके पिता अगर बीमार हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखिए क्योंकि उनकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा, लव लाइफ में भी आज रोमांच बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला रंग

    तुला
    30-12-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातक आज अपने कारोबार और पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। लेकिन दिन भर की भागमभाग के बाद शाम का समय रोमांटिक तरीके से बिताएंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप अपने व्यवसाय के कुछ पुराने रुके हुए कार्यों और डील को अंतिम रूप देने के लिए लोगों से मिलेंगे जिससे साल के अंत में आपको मुनाफा हो सकता है। परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश होंगे। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    वृश्चिक
    30-12-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के लिए कोई उपहार आदि ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे आपके बीच स्नेह और प्रेम बढेगा। माता से साथ आज आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी और उनसे दुलार स्नेह प्राप्त करेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग

    धनु
    30-12-2024

    ♐ धनु :

    आज का दिन धनु राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको प्रयास करना चाहिए, भाग्य साथ देगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपनी पसंद की कुछ चीजें ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे वे भी आपसे खुश होंगे। आज आपकी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं होगी क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि विरोधियों से सतर्क रहें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: चंदन रंग

    मकर
    30-12-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आज आप अपने बच्चों और जीवनसाथी से कोई नया व्यवसाय शुरू कराने की सोच रहे हैं तो दिन इस कार्य के लिए शुभ है। वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत जातकों की चाहत आज पूरी हो सकती है। आज काम में व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपको उनका स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी पर भी धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    कुंभ
    30-12-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। बाहरी खानपान से आपको आज पाचन और उदर संबंधी परेशानी होने की आशंका है। आज आप अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ मिल सकता है, काफी समय से अटका माल निकल जाने से भी आज आपको फायदा होगा। बिजली के उपकरणों के कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    मीन
    30-12-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। प्रॉपर्टी और वाहन से कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो वह आज आपको खूब मुनाफा दे सकता है। लेकिन आपको अपने पार्टनर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है नहीं तो आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

  • डॉ. मनमोहन सिंह जी के अमूल्य योगदान को सदैव याद रखेगा भारत:- विनय शर्मा

    अर्की

    Nsui के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी विनय शर्मा ने अपने गांव भूमती में युवा साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित कि।विनय शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के जाने से राजनीति के एक युग का अन्त हो गया है,उन्होंने कहा की डॉ सिंह जी अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।डॉ सिंह ने भारत  में प्रधानमंत्री रहते (2004—2014) व प्रधानमंत्री रहने से पूर्व भी अनेक बहुमूल्य कार्य किए है।डॉ सिंह ने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया जो स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय था। आर्थिक सुधारों के लिए व्यापक नीति के निर्धारण में उनकी भूमिका को सभी ने सराहा है। उन्होंने कहा कि डॉ सिंह को NREGA,RTI का जनक भी कहा जाता है।डॉ मनमोहन सिंह जी स्वतंत्र भारत के सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री रहे है। उनकी विनम्रता, मार्गदर्शन व अमूल्य योगदान को सदैव भारतवर्ष इतिहास के पन्नों में याद रखेगा

    • केसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफ़ल

      राशिफ़ल(भार्गव)

      मेष
      29-12-2024

      ♈ मेष :

      लव लाइफ के मामले में आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपस में आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। एक नई ऊर्जा का संचार होगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रोजी रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी, कमाई भी आज अच्छी रहने वाली है। वैसे आपके लिए सितारे कहते हैं कि अगर आप आज कोई भी सरकारी काम टालेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।

      शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

      भाग्यशाली अंक: 5

      शुभ रंग : हरा

      वृष
      29-12-2024

      ♉ वृषभ :

      वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहरी खान-पान और ठंड से बचाव का ध्यान रखना होगा। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद के कारण आज आपका मूड अपसेट हो सकता है और आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आप अपने माता-पिता के साथ अपने विचार साझा करके अपने मन का बोझ हल्का करने में सफल रहेंगे।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 7

      भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

      मिथुन
      29-12-2024

      ♊ मिथुन :

      मिथुन राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो संयम और समझदारी से लेनदेन करें नहीं तो पैसा फंस सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिस्पर्धियों से सावधान और सतर्क रहना होगा क्योंकि वे प्रगति में बाधा बन सकते हैं।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 5

      भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

      कर्क
      29-12-2024

      ♋ कर्क :

      सितारे कहते हैं कि आज कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, जिससे बिजनस में आपके सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील फाइनल करने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग राजनीति में काम कर रहे हैं वे भी आज कुछ नए दोस्त बना सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन बढ़ेगा और उन्हें कुछ बेहतर अवसर भी मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी पद प्रतिष्ठा बढेगी।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 6

      भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

      सिंह
      29-12-2024

      ♌ सिंह :

      सिंह राशि के लिए आज का दिन राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव को बढ़ाने वाला रहेगा। आप आज बच्चों के करियर को लेकर भी सजग रहेंगे और उनकी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने में सहयोग करेंगे। आज आपको भूमि और वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। महिलाओं को सासु मां से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी, जो भविष्य में उन्हें बड़ी सफलता दिला सकती है। आज शाम के समय आपके घर पर कुछ उत्सव आयोजन हो सकता है।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 3

      भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

      कन्या
      29-12-2024

      ♍ कन्या :

      सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा, लेकिन इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी करनी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 7

      भाग्यशाली रंग: पीला रंग

      तुला
      29-12-2024

      ♎ तुला

      तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके परिवार में भाइयों के बीच किसी पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि घर के बड़ों की सलाह पर अमल करें विवाद को संयम से सुलझाने का प्रयास करें। नौकरी में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, परिश्रम का आपको पूरा लाभ प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा, दांपत्य सुख का आप आनंद लेंगे।

      भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 6

      भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

      वृश्चिक
      29-12-2024

      ♏ वृश्चिक :

      वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, किसी पुराने मित्र से मिलकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हैं कि यदि आप किसी से पैसा उधार लेनदेन करते हैं तो बिना कागजात कुछ भी न करें नहीं तो पैसा फंस सकता है। माता के साथ आपका रिश्ता अनुकूल रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर उनकी डांट भी आपको मिल सकती है। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। बड़े भाई से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा।

      भाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 9

      भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

      धनु
      29-12-2024

      ♐ धनु :

      आज सितारे बताते हैं कि धनु राशि के जातक अपने करियर कारोबार में गति लाने के लिए आज खूब प्रयास करेंगे। कारोबारी जातक अपने कारोबार में विस्तार के लिए लोन संबंधी प्लानिंग भी कर सकते हैं। वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज कोशिश कीजिए आपका काम फटाफट बनेगा। आज आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को भी पूरा कर सकते हैं। लेकिन यदि आप अपना पैसा निवेश करते हैं तो आपको बहुत सोच समझकर निवेश करना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। विद्यार्थी आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। धर्म कर्म संबंधी मामलों में भी आपकी आज रुचि रह सकती है। यात्री सबंधी प्लानिंग भी आज संभव है।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 5

      भाग्यशाली रंग: लाल रंग

      मकर
      29-12-2024

      ♑ मकर :

      मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आपका काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। आज जोश और उत्साह से परिपूर्ण भी रहेंगे। जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा और जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आपको आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी और उनके साथ रोमांचक पल भी बिताएंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने व्यवसाय में किसी प्रतिद्वंद्वी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण शाम के समय आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं।

      भाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली संख्या: 8

      भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

      कुंभ

      29-12-2024

      ♒ कुंभ :

      कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका मध्यम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम भी आज बनेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज अपने अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन यदि आज आपके पिता के साथ आपकी कोई बहस होती है, तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

      भाग्यशाली संख्या: 9

      भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

      मीन
      29-12-2024

      ♓ मीन :

      मीन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप घरेलू सामान की खरीदारी पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। आज शाम के समय किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें घर में आनंद और खुशी का माहौल बनेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि आपके वाहन की खराबी के कारण आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है। इसलिए यात्रा पर अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें। यात्रा में मानसिक और शारीरिक परेशानी होने की आशंका रहेगी।

      भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

      भाग्यशाली संख्या: 6

      भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    • प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव शशि कांत शर्मा ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि।

      अर्की ब्यूरो 

      अर्की के युवा नेता व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशि कांत शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
      शशि कांत शर्मा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में अमूल्य रहा है।
      वर्ष 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने तक उनकी दूरदर्शी नीतियां और नेतृत्व अद्वितीय रहा।
      उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का सादगी भरा जीवन और निष्ठा हमें सच्ची सेवा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाता है। उनका जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
      युवा कांग्रेस और पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।